Saturday, July 16, 2011

जय शिव शंकर, जय शिव शंकर, जय शंकर भोले.

जय शिव शंकर, जय शिव शंकर, जय शंकर भोले.
सब देवों में देव निराले. 
जय बम बम भोले..जय शिव शंकर, जय शिव शंकर, जय शंकर भोले.
महादेव तुने ही तो सब देवों का संताप हरा..
सागर मंथन में निकला विष, तुने अपने कंठ धरा ..
इसीलिए तो हर प्राणी तुम को नील कंठ बोले
सब देवों में देव निराले ..जय बम बम भोले ..
जय शिव शंकर, जय शिव शंकर, जय शंकर भोले.
तेरे नाम अनेको बाबा, तेरी महिमा नियारी
तेरे भेद अनोखे सब से क्या जाने संसारी
तू ही कैलाश पति, तू पर्वत पर हो डोले..
सब देवों में देव निराले ..जय बम बम भोले ..
जय शिव शंकर, जय शिव शंकर, जय शंकर भोले.
शीश तुम्हारे गंगा मैया. चंद्र शिखर पे सोहे..
तन पे सर्प विचरते रहते भक्तो के मन मोहे ..
उस को कष्ट कैसा जगत में .नाम तेरा जो ले ..
सब देवों में देव निराले ..जय बम बम भोले ..
जय शिव शंकर, जय शिव शंकर, जय शंकर भोले.
सब देवों में देव निराले ..जय बम बम भोले ..
जय बम बम भोले ...

No comments:

Post a Comment