Monday, February 28, 2011

पार्वती माता आरती

ll पार्वती माता आरती ll

जय पार्वती माता जय पार्वती माता ब्रम्हा सनातन देवी शुभ फल कदा दाता l जय पार्वती माता..

अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता l जय पार्वती माता..

सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा देव वधु जहं गावत नृत्य करता था l जय पार्वती माता..

सतयुग शील सुसुन्दर नाम सटी कहलाता हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता l जय पार्वती माता..

शुम्भ निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाता l जय पार्वती माता..

सृष्टी रूप तुही जननी शिव संग रंगराता नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता l जय पार्वती माता..

देवन अरज करत हम चित को लाता गावत दे दे ताली मन में रंगराता l जय पार्वती माता..

श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता सदा सुखी रहता सुख संपति पाता l जय पार्वती माता.

No comments:

Post a Comment